Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

स्वीप गतिविधियों को लेकर ब्लाॅक अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

जिले के बामनवास उपखंड मुख्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हेमराज परिडवाल द्वारा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की स्वीप गतिविधि को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में शेरू शुभंकर द्वारा मतदान जागरूकता के लिए दिए गए संदेश के पोस्टर का सार्वजनिक प्रदर्शन भी किया। एसडीएम ने स्वीप गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं में ज्यादा से ज्यादा मतदान जागरूकता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहने पर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला बाल विकास विभाग बामनवास को नोडल विभाग नियुक्त किया गया।

Meeting Block officers held sveep activities
स्वीप कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी बजरंग लाल मीणा ने बताया कि मतदाताओं में मतदान जागरूकता को ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिए ग्राम पंचायत पट्टी कला के सरकारी स्कूल में चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। चित्रकला के रंगोली चित्रकला की इस प्रतियोगिता आयोजन के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया। इस दौरान तहसीलदार जगदीश प्रसाद माहीच, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी नंदकिशोर बोहरा, विकास अधिकारी उदय सिंह मीणा, कंट्रोल रूम प्रभारी घनश्याम मीणा, बीएसओ महावर, सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !