Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीईओ जिला परिषद को मीडिया प्रकोष्ठ व एमसीएमसी के बारे में नहीं कोई जानकारी

जिला स्तरीय अधिकारी जिले को सम्भालने के साथ ही लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के बतौर प्रभारी जिम्मेदारी सम्भाल रहे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ को अभी तक यह जानकारी नहीं है कि मीडिया प्रकोष्ठ और एमसीएमसी क्या है।

Ceo zila parishad no information media cell mcmc lok sabha election 2019
सीईओ किशोर कुमार की इस अनभिज्ञता का पता उस समय चला जब कुछ अधिकारियों के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होने पहले तो सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी एवं मीडिया सेल के प्रभारी गजाधर भरत से स्वीप कार्यक्रमों के समाचारों के बारे में चर्चा की। लोकसभा चुनाव में चर्चित हो रहे शेरू तथा उसके स्टीकर लगाने पर बातचीत के बाद स्वीप प्रभारी उसी परिसर में चल रहे मीडिया सेन्टर एवं एमसीएमसी सेल को देखने चले गये।
सीईओ ने सेन्टर के बाहर लगे स्टीकर व साईन बोर्ड देखने के बाद मीडिया सेल प्रभारी भरत से मीडिया प्रकोष्ठ और एमसीएमसी के बारे में जानकारी ली।
आश्चर्य तब हुआ जब उन्होने गजाधर भरत से पूछा की एक और वो क्या होता हैए पेड न्यूज वाला तब भरत ने उन्हे बताया कि पेड न्यूज अधिप्रमाण मोनिटरिंग कमेटी का मतलब ही एमसीएमसी है, और ये दो पार्ट हैं, मीडिया प्रकोष्ठ और एमसीएमसी।
इस दौरान उन्होने मीडिया सेल में चल रहे टीवी चैनल की जानकारी ली तथा न्यूज आदि कैसे रिकाॅर्ड की जा रही है उसके बारे में वहाँ मौजूद कार्मिकों व मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी गजाधर भरत से बात की। उन्होने भरत से पूछा की पेड न्यूज के मामले साहब को भेज रहे हो क्या, इस पर भरत ने हाँ में जवाब दिया और यह भी कह दिया कि अभी तक पेड न्यूज के कोई मामले नहीं आये हैं।
इस घटनाक्रम से ऐसा लगता है कि जिला स्तर का अधिकारी होते हुऐ सीईओ साहब को चुनाव प्रक्रिया के बारे में अभी पूरी तरह जानकारी नहीं है, और न उन्होने इन सब की जानकारी रखना जरूरी समझा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !