सर्व समाज जनकल्याण सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी मीटिंग रविवार को सांय 7.30 बजे बजरिया में पुराने ट्रक यूनियन चौराहे पर स्थित सिटी हॉस्पिटल में सर्व समाज समिति के अध्यक्ष डाॅ. नगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम गद्दी समाज के अध्यक्ष डॉ. मुमताज ने अध्यक्ष डाॅ. नगेन्द्र को साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मीटिंग में उपाध्यक्ष रामफूल प्रजापत, एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा, डाॅ. मुमताज, घनश्याम मीना, हुसैन शाह सदर, रश्कै कमर, रामकिशन प्रजापत, महामंत्री नाथूलाल शर्मा वैध सहित मोहम्मद इस्माइल आदि सभी पदाधिकारियों ने सर्व समाज व सर्व विकास के उद्देश्य से समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने पर जोर दिया व समिति में सभी समाजों से अधिक से अधिक सदस्यों को गहन सदस्यता अभियान शुरू कर जोड़ने का प्रस्ताव रखा।

साथ ही समिति का विधान तैयार कर उद्देश्यों का विवेचन करते हुए पंजीकरण कराया जाने का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों द्वारा मिटिग में रखे सभी पदाधिकारियों के प्रस्तावो पर गंभीरता से चर्चा कर समिति में आजीवन संरक्षक, आजीवन सदस्य, प्रति वर्ष के सदस्य के तौर पर जोड़ने, केवल संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्यों को मताधिकार प्रदान करने, तथा समीति के उद्देश्य व विधान को स्पष्ट करते हुए शीघ्र पंजीकरण करवाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया