Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्या भारती द्वारा निःशुल्क जर्सी वितरण अभियान का समापन समारोह

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर द्वारा अपना हाथ, अपनों के साथ संकल्पना को लेकर निःशुल्क जर्सी वितरण समारोह का समापन बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर में अतिथियों के कर कमलों से मां भारती और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत जिला व्यवस्थापक कानसिंह सोलंकी की दिशा से मानटाउन संकुल में विद्या भारती द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों एवं सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों में अध्ययनरत बालकों को बढ़ती हुई ठण्ड़ से सुरक्षित रखने हेतु नवीन गर्म वस्त्र के रूप में जर्सी वितरण समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने समारोह के प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता के भाव को लेकर सेवा क्षेत्रों में वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि समाज से 1406 नवीन गर्म वस्त्र प्राप्त हुये जिसका वितरण 5 चरणों में करते हुए आज समापन किया गया।

 

Closing ceremony of free jersey distribution campaign by Vidya Bharti

 

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश ने कहा कि झुग्गी-झोंपड़ियों, सेवा बस्ती एवं घुमन्तु वर्ग के बालकों में आत्मा सो परमात्मा का निवास हैं, इन कार्यक्रम के माध्यम से समाज में ऊंच- नीच के भाव को समाप्त करते हुए समरसता का विकास होता है, सेवा ही परम धर्म हैं। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मनमोहन दाधीच ने कहा कि यही बालक हमारा कल का भविष्य है। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के समरसता युक्त कार्यक्रम विद्या भारती द्वारा होते रहने चाहिए! मंचस्थ अतिथियों के करकमलों द्वारा आज 140 जर्सियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख महेन्द्र वर्मा, प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, सहायक प्रधानाचार्य नमिता जैन, जिला कार्यालय सचिव गिर्राज प्रसाद गोयल, अवधेश शर्मा, आचार्य जमुनालाल विमल, पुरुषोत्तम महावर, लक्ष्मीकांत शर्मा, हिमांशु कुमावत, भैरूलाल सैनी, आचार्या ममता शर्मा, मंजू बंसल, सावित्री गुप्ता, वन्दना जैन, राजकुमार महावर आदि ने सहभागिता की। समारोह का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !