Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गहलोत की जनता को सौगात, प्रदेश में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची अलवर, राहुल बोले नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं 

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर ज़िले में पहुंच चुकी है। आज सुबह बांदीकुई के बाढ़ नागवास से जब यात्रा शुरू हुई तब कठोर सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े थे। सुबह के सत्र में मुख्य रूप से तीन समूह राहुल गांधी के साथ चला। पहले समूह में ‘शिक्षा ही समाधान’ ग्रुप के सदस्य थे। इन्होंने राहुल गांधी से मेवात क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों को लेकर बात की। बातचीत के दौरान इस समूह ने जब नवोदय विद्यालय का जिक्र किया तो राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार केंद्र में आती है तो हर ब्लॉक में नवोदय विद्यालय खोलने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे समूह में राहुल गांधी से प्राचीन भर्तृहरि वन के चरवाहे मिले, जिन्होंने वन अधिकार कानून से संबंधित मुद्दों पर बात की। तीसरे समूह में असम में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता अमन वदुद थे। अमन ने राहुल गांधी को असम में लोगों से छीनी जा रही नागरिकता के संबंध में बातचीत की। दोपहर में कांग्रेस पार्टी ने अलवर ज़िले के मालाखेड़ा में विशाल जनसभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे ज़बरदस्त रिस्पांस से साफ है कि कांग्रेस पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर जीतेगी।

 

 

उन्होंने इस अवसर पर मख़दूम मुहिउद्दीन एक शेर “हयात ले के चलो काएनात ले के चलो, चलो तो सारे ज़माने को साथ ले के चलो” सुनाया और कहा कि इसी तरह राहुल गांधी सबको साथ लेकर चल रहे हैं। चीन को लेकर राहुल गांधी के सवाल पर भाजपा नेताओं द्वारा किए गए बवाल पर खड़गे ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हुए उसके बाद 18 बार हमारे प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति से मिले। साथ झूला झूले। लेकिन गलवान में, डोकलाम में, अब ताइवान में चीन हमारे लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। हम कहते हैं कि सदन में चर्चा करो तो चर्चा के लिए तैयार नहीं होते। हम लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस देते हैं लेकिन नोटिस के बाद भी वो चर्चा के लिए तैयार नहीं होते। हम कह रहे हैं कि देश को बताओ कि सीमा पर क्या चल रहा है। हमारे सैनिकों की क्या स्थिति है। हम कह रहे हैं कि देश की रक्षा के लिए एक होकर लड़ेंगे, लेकिन आप छुपा क्यों रहे हो? खड़गे ने आगे कहा कि ईडी सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। ऐसा करके वो विपक्ष को डराना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। हमने आजादी की लड़ाई लड़ी है।

 

 

Rahul Gandhi

 

 

इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी है। बीजेपी से सवाल करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आपके घर में क्या आजादी की लड़ाई के दौरान कोई कुत्ता भी मरा है? फिर भी वे खुद को देशभक्त और हमें देशद्रोही कहते हैं। किसानों की बात करते हुए खड़गे ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों के बारे में नहीं सोचती। उनकी आय दोगुनी करने का वादा था, लेकिन नहीं किया। 7 किसानों को गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया और कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज विभिन्न विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। इनमें से आधी नौकरियां पिछड़े अति पिछड़े एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मिलता, लेकिन बीजेपी वाले गरीब को गरीब रखना चाहते हैं इसलिए इन पदों पर भर्ती नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ अपने चंद पूंजीपति मित्रों को अमीर बनाना चाहते हैं और आजादी से पहले जैसी स्थिति थी वैसी स्थिति लाना चाहते हैं। आज महंगाई भी चरम पर है। राहुल गांधी इन सब के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा 100 दिनों से चल रही है। केरला, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब हम राजस्थान के अलवर में हैं। मुझे रास्ते में दूसरे प्यारे मित्र भी मिल जाते हैं।

 

 

आमतौर पर वे बीजेपी ऑफिस के ऊपर खड़े होते हैं। मैं जब वहां से गुजर रहा होता हूं तो उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन करता हूं। फ्लाइंग किस देता हूं (राहुल ने इशारा करते हुए कहा) तब वे अपने हाथों से इशारा करते हुए पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैंने भी सोचा कि मैं क्या कर रहा हूं। तभी मुझे जवाब मिल गया। नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आप मुझसे नफरत करो, आप मुझे गाली दो, आपकी दुकान नफ़रत की है, मेरी दुकान मोहब्बत की है। और यह सिर्फ मेरी दुकान नहीं है पूरे संगठन की दुकान है। आजादी की लड़ाई के दौरान गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर, आजाद सभी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी। मैं बीजेपी के लोगों से भी अनुरोध करूंगा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए। अंत में आपको यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा धर्म, हमारा देश, मोहब्बत का है नफरत का नहीं है। राजस्थान सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि। शायद देश में गरीबों के लिए सबसे अच्छी स्कीम राजस्थान में है। उन्होंने कहा कि जब वह कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे दूसरे राज्यों में यात्रा कर रहे थे तब लोग उनसे मिलते थे और कहते थे कि किडनी का ट्रांसप्लांट कराना है, लेकिन पैसे नहीं है। राजस्थान में ऐसा नहीं हो रहा है। राहुल ने बताया कि कल वह 2 लोगों से मिले।

 

 

Gas cylinder will be available in the Rajasthan for 500 Rupees

 

एक का कोकलियर इंप्लांट हुआ था और दूसरे का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। दोनों ने बताया कि कोई पैसा नहीं लगा, मुफ्त में हुआ। चिरंजीवी योजना ने लाखों लोगों के दिल से डर मिटाया है। इसलिए इसकी प्रशंसा करनी पड़ेगी और यह स्कीम पूरे देश को रास्ता दिखा सकता है। अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। कहते हैं स्कूलों में अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जानी चाहिए। लेकिन यदि आप इन नेताओं के बच्चों को देखेंगे तो सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री, एमपी, एमएलए और नेताओं के बच्चे अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में जाते हैं। लेकिन ये नहीं चाहते हैं कि हिंदुस्तान के गरीब, मजदूर का बेटा अंग्रेजी सीखे। वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे बड़े सपने देखें। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं पढ़नी चाहिए।

 

हमें हिंदी पढ़नी चाहिए, तमिल पढ़नी चाहिए, सभी भाषाएं पढ़नी चाहिए लेकिन यदि हमें बाकी दुनिया से बात करनी हो, अमेरिका से, इंग्लैंड से या दुनिया के किसी अन्य देश से तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, अंग्रेजी काम आएगी। हम चाहते हैं कि हमारे गरीब का बच्चा अमेरिका जाए, वहां के बच्चों से कंपटीशन करें और उसी की भाषा में उसे हराए। इसलिए मुझे खुशी है कि राजस्थान में 17 सौ अंग्रेजी मीडियम के स्कूल शुरू किए गए हैं। राहुल ने पास बैठे मुख्यमंत्री से कहा कि अंग्रेजी मीडियम स्कू‌लों की इतनी संख्या भी कम है। हमें राज्य के हर बच्चों को अंग्रेजी सीखने का मौका देना चाहिए। सभा के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आगामी 1 अप्रेल से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !