Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने दौलतपुरा में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सवाई माधोपुर:- गर्मी के मौसम में आमजन को बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत दौलतपुरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण उनकी समस्याओं से अवगत करवाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने बारी-बारी से प्रत्येक ग्रामीण की समस्याएं सुन गॉव व ग्रामीणों की स्थिति, विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिनमें बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने, सार्वजनिक ट्यूबवेलों से कब्जा हटवाने, नालियां की सफाई करवाने, गांव में इन्टरलॉकिंग व सड़क निर्माण करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, आबादी क्षेत्र में आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य प्रकरण आए, जिनके निस्तारण के संबंध में जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

 

 

Sawai Madhopur Collector listened to the problems of villagers at Ratri Chaupal in Daulatpura.

 

 

 

चौपाल में विधवा परिवादी शम्मी देवी द्वारा सरकार योजनाओं का लाभ दिलवाने की गुहार लगाई गई जिस पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मीना आर्य द्वारा जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि परिवादी को विधवा पेंशन के साथ-साथ पालनहार योजना का भी निरन्तर लाभ दिया जा रहा है। इस पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने परिवादी को बैंक के माध्यम से राशि प्राप्त करने की जानकारी दी। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने परिवादी शम्मी देवी को महिला मेट की ट्रेनिंग करवाकर उन्हें महिला मेट नियुक्त करने के निर्देश विकास अधिकारी राजाराम मीना को दिए।

 

 

जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से विद्युत चोरी नहीं करने की समझाईश करते हुए, बिजली के अवैध कनेक्शनों की समस्याओं के समाधान हेतु एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से सेटलमेन्ट करवाकर नए कनेक्शन जारी करने, नये कनेक्शन के आधार पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश एक्सईएन ए.के. मीना को दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा गांव में आम रास्ते, सार्वजनिक तलाई, सार्वजनिक ट्यूबवेलों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन द्वारा समझाइश कर 7 दिवस में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश तहसीलदार खण्डार एवं विकास अधिकारी खण्डार को दिए है।

 

 

 

व्यवधान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन से वंचित परिवारों का ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से भौतिक सत्यापन करवाकर जलदाय विभाग द्वारा अविलम्ब सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान समाजसेवियों व भामाशाहों द्वारा पशु-पक्षियों के लिए खेड़ लगाने, प्याऊ लगाने संबंधी किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य ग्रामीणों को भी मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से भीषण गर्मी के दौरान आगजनी की सम्भावनाओं से सावधानी बरतने, बिजली व पानी का सद्पयोग करने, प्याऊ लगाने, खेड़ लगाने व परिंड़े बांधने की अपील की। इस पर ग्रामीण गिर्राज गुर्जर, बृजमोहन शर्मा, रामकिशन, रामजी लाल जाट, रामाकान्त शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्याऊ लगवाने, पशुओं के लिए खेड़ लगाने व परिंड़े बांधने की बात कहीं। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह कुंतल, तहसीलदार धर्मेन्द तसेरा, सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !