Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शर्तों एवं नियमों की पालना के साथ खुलेंगी दुकानें

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाडिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग राजस्थान सरकार के आदेश की पालना में निम्न दुकानों को खोले जा सकने के संबंध में आदेश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि रेंस्टोरेंट/भोजनालय आदि (केवल टेक अवे एवं होम डिलीवरी), मिठाई की दुकाने (केवल टेक अवे एवं होम डिलीवरी), ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर ढाबे, हार्डवेयर की दुकानें (प्लम्बिंग, कारपेन्टरी, पेंट आदि), निर्माण सामग्री दुकानें, एसी, कूलर, टीवी/इलेक्ट्रोनिक्स, विद्युत संबंधी दुकाने, इलेक्ट्रोनिक रिपयेरिंग दुकानें/सेवाएं, वाहन विक्रय शोरूम अब खोले जा सकेगें।
उन्होंने बताया कि समस्त दुकाने कार्यस्थल के लिए पूर्व में जारी किए गए आदेशों निर्देशों की पालना की जाएगी। सुरक्षा उपायों-यथा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता, बिना मास्क पहने ग्राहक को विक्रय नहीं करना, निरंतर सेनेटाइजेशन व्यवस्था आदि की पूर्ण पालना करेंगे।

Shops opened terms rules corona update
जिला कलेक्टर ने बताया कि उक्त आदेश जीरो मोबिलिटी क्षेत्र उपखंड क्षेत्र बामनवास, बौंली के चिन्हित क्षेत्र एवं गंगापुर सिटी की चिन्हित नगरीय सीमा में लागू नहीं होगा तथा कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र/नगर परिषद आदि में स्वतः ही उक्त आदेश निरस्त माना जावेगा।
आदेश की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा/अभियोग चलाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !