श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से आज सोमवार को राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर के महंत देवी दास महाराज को साधु संतों के भंडारे के लिए एक पीपा तेल, 20 किलो चीनी, एक बोरी आटा, 5 किलो दाल, 1 किलो चाय पत्ती व सभी मसाले भेंट किए गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष भगवानदास चौधरी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया ट्रस्टी गण हेमेंद्र शर्मा व बनवारीलाल नामा उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया