Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

1964 का नियम लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ जिला सवाई माधोपुर द्वारा वन विभाग में पिछले 25-30 वर्षों (1989 ) से कार्यरत कार्य प्रभारी वर्कचार्ज कर्मचारियों को वर्कचार्ज रूल्स 1964 को लागू करने की मुख्य मांग को लेकर जिला अध्यक्ष बत्तीलाल मीणा एवं अध्यक्ष शंकरलाल चैधरी, संयुक्त महासंघ पूर्व संयोजक अशोक पाठक, जिला संरक्षक संयुक्त महासंघ हरिशंकर गुर्जर, जिला संरक्षक भंवर लाल चौधरी और जिला मंत्री रामअवतार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना, सामाजिक वानिकी सवाई माधोपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वर्कचार्ज श्रमिकों ने वर्कचार्ज रूल्स 1964 के नियम को लागू करने के साथ-साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजस्थान जयपुर के 9 फरवरी के आदेश को सरकार से अमान्य करने की मांग करते हुए आदेश की होली जलाकर आक्रोश प्रकट करते हुए 1973 के नियम को निरस्त करने की मांग की।

 

Memorandum submitted to the Chief Minister regarding the implementation of the 1964 rule in sawai madhopur

 

जिलाध्यक्ष बत्तीलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, उधान विभाग सहित अन्य विभाग के वर्कचार्ज कर्मियों पर 1964 का नियम लागू कर रखा है जबकि केवल वन विभाग के श्रमिकों को इससे वंचित करते हुए 1973 के नियम लाभ देना न्यायोचित नहीं है। साथ पुरजोर मांग करता है कि 1973 के नियम को संशोधित करते हुए 1964 का नियम वन श्रमिकों पर लागू किया जावे इसके अभाव में पदोन्नति से वंचित रह रहे हैं। साथ ही पांचवे, छठे व सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन में आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है। जबकि अनेक कार्मिक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। ज्ञापन के दौरान राजस्थान वन श्रमिक संघ के जीवराज जैन, किशनलाल मीणा, सीताराम मीणा अध्यक्ष बरवाड़ा, छोटी देवी अध्यक्ष बौंली, श्यामलाल माली अध्यक्ष गंगापुर, बद्रीलाल मीणा अध्यक्ष फलोदी रेंज, मंत्री अर्जुन सिंह चाहर, सागरमल शिव सिंह, शैतान सिंह, अशोक सिंह, राजेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, श्योदास मीणा, गोपाल लाल मीणा, जुम्मा खां, ओमप्रकाश शर्मा, महावीर सिंह, बाबूलाल नाई, कैलाश हरिजन, मौजी राम मीणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !