Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छोटे-छोटे शब्द भी नहीं लिख पाए कक्षा 12वीं के छात्र

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छारोदा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के हिन्दी एवं अंग्रेजी ज्ञान को परखा। कमजोर शिक्षण स्तर मिलने पर गहरी नाराजगी जताई तथा व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय में शौचालय तथा परिसर की सफाई के साथ ही सोख्ता गढ्डा बनाए जाने की सराहना भी की। उन्होंने पानी व्यर्थ नहीं बहने देने तथा जन सहयोग से विद्यालय परिसर को अधिक सुंदर बनाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने मिड डे मील योजना के तहत विद्यालय में बनाए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता को भी जांचा तथा बालकों को दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता तथा दूध के संबंध में बालकों से सवाल जवाब कर फीडबेक भी प्राप्त किया।

Students of 12th could not write even small words

छोटे-छोटे शब्द भी नहीं लिख पाए छात्र:- कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षा 12 के बालकों से पीकॉक, पैरट सहित अन्य छोटे छोट शब्दों की स्पेलिंग लिखवाई। अधिकांश बालक स्पेलिंग नहीं लिख पाए। ऐसे में कलेक्टर ने विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं अंग्रेजी शिक्षक को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय के बालकों को मोटिवेट भी किया। जिला कलेक्टर ने बच्चों को साफ-सफाई, अनुशासन, नियमित पढ़ाई की सीख दी और बड़ों का कहना मानने, उन्हें नमस्ते बोलने और कभी झूठ नहीं बोलने की नैतिक शिक्षा भी दी। कलेक्टर ने बालकों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने का संदेश भी दिया। इसी प्रकार विद्यालय के शिक्षकों से वार्ता कर बालकों को महात्मा गांधी एवं अन्य महापुरूषों के आदर्श एवं उनके जीवन व्यक्त्वि एवं कृतित्व के बारे में जानकारी देने की बात कही। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !