Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य को नाराजगी जताते हुए सामूहिक प्रयासों के साथ व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

Collector and Superintendent of Police inspected #SawaiMadhopur pg college
कलेक्टर डॉ. सिंह ने महाविद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्थाए शिक्षण व्यवस्था के लिए लगने वाले कालांश एवं छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ संवाद करते हुए सभी व्यवस्थाएं माकूल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के दिए सुझावों तथा बताई गई समस्याओं के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे है। सभी मिलकर महाविद्यालय को आदर्श बनाएं। इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों को भी प्रेरित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने महात्मा गांधी के जीवन एवं आदर्शाे के युवा जान सके तथा जीवन में उनके आदर्शाे को समझकर आत्मसात करें, इसके लिए महाविद्यालय में गांधी कार्नर स्थापित करने की बात कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भी सभी को मिलकर विशेष प्रयास करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. ओ.पी.शर्मा ने दिए गए सुझावों के आधार पर महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !