Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड को लेकर फिर दिया निर्देश

नई दिल्ली: बिहार में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में चुनाव आयोग को दोबारा निर्देश दिया कि बिहार में चल रहे एसआईआर के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार को भी स्वीकार किया जाए। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की पीठ ने कहा कि आधार को 12वें दस्तावेज के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने एसआईआर के लिए 11 दस्तावेज तय किए थे, जिनमें आधार शामिल नहीं था।

Supreme Court again gave instructions regarding Aadhar card

वहीं एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि आज मैंने अलग से एक आवेदन दायर किया कि जिन पांच राज्यों में 2026 में चुनाव हैं, वहां तत्काल एसआईआर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि असम, बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी, इन पांच राज्यों में अगले साल चुनाव होना है।

इसलिए मैंने मांग की कि इस पर तत्काल एसआईआर शुरू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने आज चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है और अगले सोमवार (15 सितंबर) को इस पर फिर सुनवाई होगी। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस दौरान अपनी तैयारी पूरी कर लेगा और अगली सुनवाई से पहले इन पांच राज्यों में एसआईआर की टाइमलाइन घोषित कर देगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !