Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक आदेश दिया है। लाइव लॉ के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई दं*डात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Supreme Court gave this order regarding old vehicles in Delhi-NCR

एमसी मेहता मामले में पर्यावरण के मुद्दों पर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी. आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन. वी. अंजरिया की पीठ ने यह अंतरिम आदेश पारित किया है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने एक जुलाई से पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल देने पर पाबंदी लगाने की नीत‍ि लागू की थी।

इस नीति के तहत 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ी या 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ी को दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाना था। नीति के अनुसार ऐसे पुराने वाहनों के मालिक के खिलाफ चालान भी हो सकता था। पुलिस उनके वाहन को जब्‍त भी कर सकती थी। हालाँक‍ि महज दो दिनों बाद यानी तीन जुलाई को दिल्ली सरकार ने इस नीति को वापस ले ल‍िया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !