Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में कोई भी परमानेंट दोस्त या परमानेंट दुश्मन नहीं होता, केवल परमानेंट इंटरेस्ट होता है। राजनाथ सिंह ने एनडीटीवी डिफेंस समिट में ये बातें कहीं है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जो 27 अगस्त से लागू हो गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ट्रेड वॉ*र और टैरिफ वॉ*र की स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं। कोई भी देश जब भी आगे बढ़ता है उसके साथ-साथ कुछ देशों के साथ उसके विचार मिलते हैं।

 

There are no permanent friends or enemies in international relations Rajnath Singh

 

 

वहीं दूसरी ओर कुछ देशों के साथ उसके विचार नहीं भी मिलते हैं। जिनके साथ विचार मिलते हैं उन्हें मित्र राष्ट्र समझा जाता है और जिनके साथ विचार नहीं मिलते हैं उन्हें आमतौर पर दुश्मन समझा जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, लेकिन हमारे लिए अपने लोगों का, अपने किसानों का, अपने छोटे व्यापारियों का, अपने देशवासियों का यह इंटरेस्ट सबसे ऊपर है, और हम किसी भी कीमत पर अपने देश के वेलफेयर के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी दबाव डाला जाए, भारत अपने किसानों, व्यवसाइयों, दुकानदारों, पशुपालकों और आम नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता ही रहेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज की बदलती भू-राजनीति ने यह भी स्पष्ट कर दिया है, कि डिफेंस के क्षेत्र में बाहरी निर्भरता, अब हमारे लिए कोई विकल्प नहीं है। वर्तमान स्थिति में हमारी अर्थव्यवस्था और हमारी सुरक्षा, दोनों के लिए आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !