Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की महती आवश्यकता

भगवान महावीर स्वामी को 2623 जन्म कल्याणक

 

बामनवास:- अहिंसा के अवतार युगदृष्टा और जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को उत्साह और उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया l बामनवास ब्लॉक के सभी जैन मन्दिरों मे भगवान का मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई। श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर का जन्मभिषेक और विशेष पूजा विधान किया गया।

 

 

जिस समय भगवान महावीर का अवतरण हुआ, दुनिया में अहिंसा और अत्याचार का बोल बाला था।  भगवान महावीर ने विषम परिस्थितियों में सच्चा मार्ग दुनिया को दिखलाया और प्राणी मात्र के सुख के लिए “जिओ और जीने दो” का अमूल्य मंत्र दिया। भगवान महावीर के पांच सिद्दान्त सभी का जीवन बदलने वाले है अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। इस अवसर पर श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन ने बताया की विश्ववंदनीय भगवान महावीर के जीवन एवं दर्शन का गहराई से अध्ययन करने पर हम पाते है कि वे किसी एक जाती या सम्प्रदाय के न होकर सम्पूर्ण मानव समाज के अमूल्य धरोहर है। वह सबके थे और सब उनके थे।

 

 

 

There is a great need to adopt the ideals of Lord Mahavir in our lives

 

 

 

उन्हें केवल जैनों या जैन मन्दिरों तक सीमित करना उनके उद्दात एवं विराट व्यक्तित्व के प्रति अन्याय है वे जैन नही जिन थे l किसी का भी कल्याण जैन बनकर नहीं जिन बनकर ही हो सकता है। इस अवसर पर सुनील कुमार जैन और मुकेश जैन ने बताया कि अलगावाद, साम्राज्यवाद, तानाशाही से विश्व मुक्त हो। इस हेतु भगवान महावीर द्वारा बताए मार्ग का अनुशरण करने में ही सबका कल्याण होगा। भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाकर हम आज औपचारिकता ही पूरी कर रहे है, आवश्कता है उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने की।

 

 

इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया जैन समुदाय के लिए गर्व करने का विषय यह है की इस वर्ष हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव मना रहे है। आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर प्रधानमंत्री द्वारा निर्वाण भूमि पावापुरी का 100 रूपये का सिक्का एवं स्मारक टिकट का लोकार्पण किया और भगवान महावीर वाणी संग्रह कृति एवं आचार्य विद्यानंद स्वामी की 100वीं जन्म जयंती का लोगों जारी कर इस अवसर को यादगार बना दिया है।

 

 

हम इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित करते है। इस अवसर पर आशीष जैन, अभिनन्दन जैन, अक्षत जैन, सुमन लता जैन, आशा जैन, राजुल जैन, रजनी जैन, सपना जैन, एकता जैन, मेघा जैन आदि कई श्रावक – श्राविकाएं उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !