Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024, आचार संहिता के दौरान 784 करोड़ रुपये की अवैध श*राब, नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त

7 जिलों में जब्ती का आंकड़ा 30 करोड़ रुपये और 13 जिलों में 20 करोड़ रुपये से अधिक

जयपुर:- लोकसभा आम चुनाव-2024 के क्रम में 16 मार्च से 20 अप्रैल के बीच राजस्थान में अलग-अलग निगरानी एवं सतर्कता एजेंसियों ने 784 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की अवैध श*राब, नशीली दवाएं, नकद राशि आदि जब्त की है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव को धन-बल, नशे तथा मुफ्त वस्तुओं के प्रलोभन के जरिए प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य के क्रम में अवैध वस्तुओं के परिवहन और भण्डारण पर यह धरपकड़ की जा रही है। इस अवधि में सर्वाधिक 37 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती चूरू जिले में हुई है।

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 784.73 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नकद राशि, नशीली दवाएं (ड्रग्स), शराब, कीमती धातुएं तथा मुफ्त वितरण की जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) आदि की जब्ती की गई है। इस अवधि में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 7 जिलों में 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं पकड़ी हैं। अब तक सर्वाधिक जब्तियां चूरू जिले में हुई हैं, जिनमें 37.06 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं शामिल हैं।

 

 

Illegal liquor, cash and other items worth Rs 784 crore seized during Lok Sabha elections-2024, code of conduct

 

 

 

 

प्रवीण गुप्ता के अनुसार, 16 मार्च से 20 अप्रैल तक पाली, डूंगरपुर, दौसा, उदयपुर, झुंझुनू और गंगानगर जिलों में विभिन्न स्थानों पर क्रमश: 36.48 करोड़ रुपये, 36.35 करोड़ रुपये, 34.03 करोड़ रुपये, 33.41 करोड़ रुपये, 30.17 करोड़ रुपये और 30.02 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध वस्तुएं अथवा नकद राशि जब्त हुई हैं।

 

 

इस क्रम में, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अलवर, बांसवाड़ा, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक, प्रतापगढ़ और राजसमन्द जिलों में भी 20-20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई सामग्री में 38.23 करोड़ रुपये की अवैध नकद राशि के साथ ही 83.37 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं, 37.73 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब शामिल है।

 

साथ ही, लगभग 42.82 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुएं, लगभग 582 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य सामग्री तथा 74 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !