Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मेहंदी रचाकर व रंगोली बनाकर मतदान जागरुकता का दिया संदेश

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सवाई माधोपुर की ओर से आज रविवार को मतदान जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज महिला जिला अध्यक्ष खुशबू गर्ग एवं जिला महामंत्री वर्षा सिंहल ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर मतदान होना है। जिसके चलते अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा हाथों पर मेहंदी सजाकर एवं रंगोली बनाकर अग्रवाल समाज को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
Gave message of voting awareness by applying mehendi and making rangoli in sawai madhopur
जिला अध्यक्ष ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही देश का लोकतंत्र मजबूत एवं संविधान की रक्षा संभव है। महिला जिला अध्यक्ष खुशबू गर्ग ने अग्रवाल समाज से अपील की 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखे जिससे देश के लोकतंत्र की मजबूती को और अधिक बल मिले। इस अवसर पर अग्रवाल समाज मानटाउन अध्यक्ष राजेश गोयल (राजू चक्की) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला मंडल की पदाधिकारी व महिलाएं  माया गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रेरणा गर्ग, रंजिता मित्तल, प्रियंका गोयल, हेमलता गुप्ता, मधु बंसल, रश्मि जैन आदि उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !