Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जीप पलटने से दो महिलाओं की हुई मौत

बौंली उपखंड क्षेत्र के जस्टाना सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक जीप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण हनुमान मीणा ने बताया कि मृतक महिलाएं अन्य महिला पुरुषों के साथ शुक्रवार को अपने किसी निकट परिजन के तीये की बैठक में शामिल होने दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर बगड़ी के लिए जा रहे थे। पुरुष वर्ग की कार आगे चल रही थी तथा महिलाओं की पीछे चल रही थी। ऐसे में जस्टाना से पहले व पीपल्दा से थोड़ा आगे मुख्य सड़क मार्ग पर महिलाओं वाली कार के चालक ने किसी पशु को बचाने के चक्कर में अपना संतुलन खो दिया व कार जस्टाना रोड़ पर पलटी खा गई। आगे चल रही पुरुष वर्ग की कार ने वापस आकर पलटी मारी कार में सवार महिलाओं को संभाला व अपने वाहन से लालसोट चिकित्सालय लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने भेडोली निवासी इंदिरा मीणा पत्नी हंसराज मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहाँ से परिजन मृतक महिला इंद्रा मीना को बौंली चिकित्सालय लेकर आए व तीन महिलाओं को लालसोट चिकित्सालय से एस एम एस चिकित्सालय जयपुर के लिए रेफर किया गया। जिसमें नाथी पत्नी अंगद मीणा ने उपचार के दौरान एस एम एस चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। जबकि काली व शांति का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

Two women died jeep acccident
गांव में जैसे ही लोगों को इन दो महिलाओं की मौत का समाचार मिला लोग शोक संतप्त हो उठे, लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
बौंली थाने के हेड कांस्टेबल मुस्ताक ने बताया कि कार बौंली से जस्टाना की ओर जा रही बताई तभी पीपल्दा से थोड़ा आगे रोड़ पर कार चालक अपना संतुलन खो बैठा व महिलाओं वाली कार पलट गई। इससे उसमें सवार करीबन आधा दर्जन महिलाओं के गंभीर चोटे आयी। इन सभी घायल महिलाओं को परिजन सीधे लालसोट चिकित्सालय लेकर गए जहाँ पर चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर 3 महिलाओं को जयपुर एस एम एस के लिए रेफर कर दिया। वहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका इंदिरा मीणा के परिजन उसे बौंली चिकित्सालय लेकर आए। बौंली चिकित्सालय में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा तथा मामले की जांच शुरू की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !