Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दिल्ली दं*गा साजिश केस, उमर खालिद को हाईकोर्ट से मिली राहत

नई दिल्ली: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दं*गों की कथित बड़ी साजिश मामले में जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद (Umar Khalid) को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi Highcourt) से राहत मिली है। अदालत ने उमर खालिद को तीन दिन की अंतरिम जमानत (Interim Bail) मंजूर की है। यह राहत उनकी मां की सर्जरी और पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उमर खालिद को 1 जून से 3 जून तक अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया।

Umar Khalid gets relief from High Court

कोर्ट ने कहा कि मानवीय आधार पर “सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण” अपनाते हुए यह राहत दी जा रही है। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उमर खालिद की नियमित जमानत याचिका (Bail Petition) पहले ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से खारिज हो चुकी है। उमर खालिद ने हाईकोर्ट में 15 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी मां की 2 जून को सर्जरी होनी है और वह उनकी देखभाल करना चाहते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने दिवंगत मामा के ‘चेहलुम’ कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति भी मांगी थी। इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि हर बार समान आधार पर राहत नहीं दी जा सकती और परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी मां की देखभाल कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि सर्जरी कोई इमरजेंसी स्थिति नहीं है। हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते समय कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

उमर खालिद को एक लाख रुपये का निजी मुचलका भरना होगा और जमानत अवधि के दौरान उन्हें एनसीआर क्षेत्र में ही रहने की अनुमति होगी। अदालत ने उन्हें केवल घर और अस्पताल तक सीमित रहने का निर्देश दिया है। उमर खालिद सितंबर 2020 से जेल में बंद हैं। उन पर यूएपीए के तहत 2020 दिल्ली दं*गों की कथित साजिश रचने का आरोप है। इस मामले में कई छात्र कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !