जैसलमेर: राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा (Sanjay Sharma) को आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर (Jaisalmer) जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री (Bhajan Lal Sharma) के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैसलमेर प्रकरण की निष्पक्ष और जल्द जांच कराने के साथ पीड़ित पत्रकार (Journalist) की आजीविका बहाल करने की मांग उठाई गई। मंत्री संजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मामले को मुख्यमंत्री तक पत्र के माध्यम से पहुंचाएंगे।

जैसलमेर जिला अध्यक्ष गणपत दैया ने बताया कि इसी मांग को लेकर आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर 19 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के आश्वासन के बाद धरना फिलहाल स्थगित किया गया, लेकिन यदि पीड़ित पत्रकार की आजीविका बहाल करने में और देरी हुई तो संगठन इस मुद्दे को पूरे राजस्थान में जन आंदोलन के रूप में उठाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया