Thursday , 9 July 2026
Breaking News

घाटा नेनवाड़ी में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

सवाई माधोपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने आज गुरुवार को सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की मित्रपुरा तहसील स्थित घाटा नेनवाड़ी गांव में आयोजित 151 कुंडीय महायज्ञ में भाग लिया। भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मुख्य यज्ञकुंड में आहुति देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

Deputy CM Diya Kumari participated in the Mahayagna organized at Ghata Nenwadi in sawai madhopur

 

महायज्ञ के बाद उपमुख्यमंत्री (Deputy CM Diya Kumari) पहाड़ी पर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना कर आरती में शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। धार्मिक आयोजन के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। दिया कुमारी ने डोई मोड़ से निकाली गई कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्म और संस्कृति से जुड़े आयोजनों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारी हनुमान सराधना, पवन पोषवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र मीना, कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

सिर्फ 12 दिन में सीखा ऐसा हुनर, अब घर बैठे होगी कमाई!

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) एवं …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !