Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, SBI में 6 दिन तक कामकाज प्रभावित

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (State Bank of India) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक (Bank) की शाखाओं से जुड़े कामकाज अगले छह दिनों तक प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 22 मई तक ही निपटा लें। दरअसल, 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI शाखाओं में लगातार छुट्टियां और कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के कारण कामकाज ठप रहने की संभावना है। इस दौरान चौथा शनिवार, रविवार, दो दिन की हड़ताल और बकरीद (Eid ul Adha) की छुट्टियां पड़ रही हैं।

Read this news before going to the bank, work in SBI affected for 6 days

23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 24 मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों की इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।

वहीं, 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में त्योहार की तारीखों के अनुसार छुट्टियां तय की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।

SBI कर्मचारियों की हड़ताल का असर खासतौर पर कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और शाखाओं में होने वाले अन्य दैनिक कार्यों पर पड़ सकता है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।

AISBISF ने कर्मचारियों की भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, बेहतर मेडिकल सुविधाएं, पेंशन से जुड़े मुद्दे और स्टाफ की कमी समेत 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। फेडरेशन का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा।

ऐसे में SBI ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे नकद लेनदेन, चेक संबंधी काम और शाखा से जुड़े अन्य जरूरी कार्य समय रहते पूरे कर लें, ताकि छुट्टियों और हड़ताल के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !