Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत (Panchayat Election) और निकाय चुनावों (Civic Election) को लेकर हाईकोर्ट (High court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 31 जुलाई 2026 तक हर हाल में कराए जाएं। इसके साथ ही कोर्ट ने ओबीसी आयोग को 20 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

Rajasthan High Court issues major order, Panchayat and body elections to be held by July 31 - Vikalp Times

यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। इससे पहले 11 मई को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, हाईकोर्ट ने 14 नवंबर 2025 को 439 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि सरकार तय समय सीमा में चुनाव नहीं करा सकी और चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया था।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने दलील दी थी कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, जिसके चलते आरक्षण निर्धारण का काम पूरा नहीं हो पाया। इसके अलावा सरकार ने स्टाफ, स्कूल, ईवीएम और अन्य संसाधनों की उपलब्धता का हवाला देते हुए चुनाव आगे बढ़ाने की मांग की थी। सरकार ने कोर्ट से दिसंबर 2026 तक का समय मांगा था। सरकार की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि सितंबर से दिसंबर के बीच कई पंचायत समितियों और जिला परिषदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बाद में चुनाव कराने से ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ (One State One Election) की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।

वहीं, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और गिर्राज सिंह देवंदा ने कोर्ट में कहा कि राज्य सरकार पिछले डेढ़ साल से जानबूझकर चुनाव टाल रही है। राज्य चुनाव आयोग ने भी सरकार के पक्ष का समर्थन करते हुए हाईकोर्ट में कहा था कि ओबीसी आरक्षण तय हुए बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। आयोग ने भी चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग की दलीलों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत और निकाय चुनाव 31 जुलाई तक कराए जाएं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !