Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

14-साल की बच्ची को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, मासूम की दर्दनाक मौ*त

धौलपुर: धौलपुर (Dholpur) जिले के राजघाट गांव में चंबल नदी (Chambal River) में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशियों को पानी पिलाने गई 14 वर्षीय बच्ची को मगरमच्छ (Crocodile) नदी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौ*त हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार राजघाट निवासी दीनदयाल की बेटी भारती रोजाना की तरह सुबह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी पर गई थी।

Chambal River buffalo Crocodile girl dholpur news 20 May 26

इसी दौरान एक भैंस पानी में उतर गई, जिसे बाहर निकालने के लिए भारती नदी में गई। तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर ह*मला कर दिया और उसे खींचकर नदी के दूसरे किनारे की ओर ले जाने लगा। घटना के समय साथ मौजूद अन्य लड़कियों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर भारती को मगरमच्छ से छुड़ाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक भारती पांच बहनों में सबसे छोटी थी और गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि चंबल नदी में पहले भी मगरमच्छों के ह*मले हो चुके हैं। नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ और घड़ियाल मौजूद हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और पशुपालकों में डर बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !