
विप्र संवाद ने की परिंडे लगाने की शुरुआत
विप्र संवाद ब्राह्मण संगठन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाने के अभियान की शुरुआत की गई। विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने बताया कि अभियान का शुभारंभ एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा द्वारा उनके आवास पर परिंडा लगाकर किया गया।

एसडीएम कपिल शर्मा ने विप्र संवाद की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पशु और पक्षियों के लिए पानी की उचित व्यवस्था करें। ताकि पानी की कमी के कारण पशु पक्षी इधर-उधर ना भटकें। इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कोई नहीं है और सभी लोगों का सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने विप्र संवाद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया