आईएएस में 65वीं रेंक प्राप्त करने में सफल रहे बांसड़ा नदी गांव, सवाई माधोपुर निवासी प्रणव विजयवर्गीय का जिला सर्व वैश्य महासम्मेलन सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर, साफा बंधवाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

शिव मंदिर बजरिया में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, चन्द्रमोहन चौधरी, भगवान चौधरी, छीतर मल मथुरिया, राजेश गोयल पूर्व उपसभापति, कपिल जैन पूर्व उपसभापति, अशोक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया