Saturday , 13 June 2026
Breaking News

जिले में धूमधाम से मनाई महात्मा गांधी जयन्ती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा कांग्रेस के इन्द्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती घूमधाम से मनाई गई। ब्लाॅक महासचिव संजय गौतम ने बताया कि सर्व प्रथम गांधीजी के चित्र पर ब्लॉक अध्यक्ष व उप सभापति नगर परिषद अली मोहम्मद व नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान द्वारा माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

 

 

उन्होने गांधीजी पर एक कविता सुनाई- धोती वाले बाबा की यह ऐसी एक लड़ाई थी न गोले बरसाये उसने न बन्दूक चलाई थी। सत्य अहिंसा के बल पर ही दुश्मन को धूल चटाई थी, मन की ताकत से ही उसने रोका हर तूफान को। हम श्रद्धा से याद करेंगे, गांधी के बलिदान को। ब्लॉक अध्यक्ष व उप सभापति नगर परिषद अली मोहम्मद ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर 2 अक्टूबर से राजस्थान सरकार ने जन जन के हित में प्रशासन शहरों के संग अभियान का शुभारंभ किया है।

 

Mahatma Gandhi Jayanti celebrated with pomp in the sawai madhopur

 

नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने 2 अक्टूम्बर से प्रशासन गांवों के संग अभियान की जानकारी दी व कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। ब्लॉक महासचिव व पार्षद संजय गौतम, अंचल शर्मा विजय पणिकर, प्रदीप टटवाल, आशाराम बैन्दाडा, गिर्राज सिंह गूर्जर पार्षद, अब्दुल गफूर बृजमोहन सिसोदया, हरिशंकर तिलकर, सतीश श्रीवास्तव, शहीद अहमद, भजन लाल, ओमप्रकाश बाल्मिकी, तूफान पंवार, बृजमोहन धाक, मुख्तार अहमद, मुकेश, प्रियंका प्रजापत, बाबूलाल बैरवा आदि ने भी गांधीजी के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में सभी ने राष्ट्रपिता बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

 

भाजपा एसटी मोर्चा ने मनाई गांधी जयन्ती

गांधी जयंती के अवसर पर एसटी मोर्चा जिला सवाई माधोपुर द्वारा राजस्थान एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीना के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा विजय शंकर मीना के ऑफिस में गांधीजी के चित्र पर माला पहनाकर जयंती मनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीना ने मोदी के स्वच्छता मिशन सफल बनाने, प्रधानमंत्री योजना, केन्द्र सरकार की योजना और एसटी मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीना, मनराज मीना डेकवा, बाबूलाल ऐंडा, रायसिंह भवरकी, बनवारी लाल सवाई माधोपुर, चेतन मैनपुरा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बैरवा, रामसिंह खंडार, अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष मोर्चा तनवीर अहमद, कुलदीप शेषा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !