Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आर्टेमिस मिशन के क्रू ने चांद पर जाने से पहले क्या कहा

नई दिल्ली: नासा का आर्टेमिस टू मिशन लॉन्च होने ही तैयारी में है। इस मिशन को लेकर हुई न्यूज कॉन्फ्रेंस में चालक दल ने कहा कि वे जाने के लिए तैयार हैं। इस मिशन में चार सदस्यों का क्रू जाएगा। इनमें नासा के कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर और मिशन विशेषज्ञ क्रिस्टीना कोच शामिल हैं। कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के एक अन्य मिशन विशेषज्ञ जेरेमी हैनसेन भी इसमें सवार होंगे। रीड वाइसमैन ने कहा कि चालक दल जाने के लिए तैयार है।

What the crew of the Artemis mission said before going to the moon

उन्होंने बताया कि चालक दल इस मिशन पर दो साल से ज्यादा समय से काम कर रहा है। वहीं, क्रिस्टीना कोच ने कहा कि इस पूरे अभियान का असली मकसद खोज और ज्ञान धरती पर वापस लाना है। पायलट विक्टर ग्लोवर 10 दिन के इस मिशन पर बाइबिल और अपनी बेटियों और पत्नी से जुड़ीं वस्तुएं साथ लेकर जा रहे हैं, जबकि मिशन विशेषज्ञ जेरेमी हैनसेन फॉर मून पेंडेंट ले जाएंगे, जो उन्होंने दो साल पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को दिए थे।

नासा के आर्टेमिस के लॉन्च की पहली संभावित तारीख 6 फरवरी मानी जा रही है। हालांकि, नासा ने मिशन के लिए लॉन्चिंग की कई वैकल्पिक तारीखें तय कर रखी हैं। दिसंबर 1972 में अपोलो 17 की लैंडिंग के बाद यह चांद पर जाने वाला पहला मानव मिशन होगा। हालांकि, आर्टेमिस II के तहत चांद पर लैंडिंग की योजना नहीं है। यह मिशन आर्टेमिस थ्री के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों की चांद पर लैंडिंग के लिए जमीन तैयार करेगा। नासा का कहना है कि यह लैंडिंग 2027 से पहले नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !