Thursday , 23 July 2026
Breaking News

हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी महिला प्रकाशी को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की सुरेश खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेजकुमार पाठक वृताधिकारी बामनवास के निकट सुपरवीजन में थानाधिकारी बाटोदा डॉ. विवेक हरसाना के नेतृत्व में मीठालाल सहायक उपनिरीक्षक रामसिहंपुरा मय टीम द्वारा पुलिस थाना बाटोदा पर आईपीसी में दर्ज मामले की आरोपी प्रकाशी पत्नि प्रेमराज मीना निवासी सैंगरपुरा पुलिस थाना सपोटरा जिला करौली को हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

घटना का विवरण:- परिवादी बत्तीलाल पुत्र मोहनलाल निवासी बिछोछ ने थाना बाटोदा पर उसके पुत्र मुनिराज जो वर्तमान में रेलवे टिकिट कलेक्टर के पद पर सेवारत है से सीमा मीना के नाम की महिला द्वारा मोबाईल पर फोन कर सम्पर्क बनाकर और दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाकर उसके पुत्र से 40 लाख रुपए की मांग की गई एवं पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के संबंध में पूर्व में प्रकाशी पत्नि प्रेमराज निवासी सैंगरपुरा द्वारा मुनिराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों व कॉल डिटेल के आधार पर प्रकाशी मीना व अन्य 5 व 6 आरोपियों द्वारा परिवादी बत्तीलाल के पुत्र मुनिराज के साथ मित्रता कर सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद 40 लाख रुपए की मांग की एवं नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। प्रकाशी मीना के विरुद्ध अनुसंधान अधिकारी मीठालाल इंचार्ज चौकी रामसिहंपुरा द्वारा आईपीसी का मामला पाया जाने पर टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तारी किया गया। हालांकि अन्य आरोपियों की तलाशी जारी है।

 

Woman arrested in honeytrap case in sawai madhopur

 

घटना कारित करने का तरीका:- प्रकाशी मीना व उसके अन्य सहयोगी कर्मचारी और व्यापारी की आर्थिक स्थिति, आचरण तथा मोबाईल नंबरो की जानकारी प्राप्त कर महिला प्रकाशी के माध्यम से लगातार मोबाईल पर बात करवाकर दोस्ती करवाई जाती है। उसके बाद अकेले में मिलने के लिये बुलवाकर शारीरिक संबंध बनाये जाते हैं एवं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही पूर्व नियोजित योजना के तहत महिला प्रकाशी के अन्य सहयोगी मौके पर आकर प्रकाशी के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले के साथ मारपीट कर गंभीर मुकदमें में फंसाने का भय दिखाकर तत्काल पैसे देने की मांग की जाती है और नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर मुकदमें में राजीनामा करने व मुकदमा वापस लेने के लिये रुपयों की मांग की जाती है।

 

गिरफ्तार महिला का पूर्ववर्ती आचरण:- गिरफ्तार महिला प्रकाशी पूर्व में बैंककर्मी, व्यापारी और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा चुकी है। साथ ही दर्ज करवाये गये मुकदमें में रुपये की मांग करने व पैसे लेने के दौरान प्रकाशी तथा उसके साथी गिरफ्तार होकर कई बार जेल भी जा चुके हैं।

 

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- विवेक हरसाना थानाधिकारी बाटोदा, मीठालाल सहायक उपनिरीक्षक इंचार्ज चौकी रामसिहंपुरा, खुशीराम कांस्टेबल, राजीव कांस्टेबल, शिवहरि कांस्टेबल, हरवीर कांस्टेबल, अजय कांस्टेबल, हेमन्त कांस्टेबल, संगीता महिला कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !