Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) जन अभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ विभाग मंत्री ममता भूपेश ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान का वादन किया गया। मुख्य अतिथि भूपेश ने खुली जिप्सी में सवार होकर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बैंड की धुन के साथ पुलिस, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट, गाइड द्वारा मार्चपास्ट किया गया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम का प्रदर्शन किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र ने महामहिम राज्यपाल का संदेश पढ़ा। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित/वीरांगनाओं का सम्मान किया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा उपलब्धियां हासिल करने वाली 41 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने आमजन के हितों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार एवं प्रदेश की जनता मिलकर प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत ने महिलाओं को आगे बढ़ाने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जन हितैषी सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक हजार करोड़ रूपए का बजट आईएम शक्ति (इंदिरा महिला शक्ति) योजना के लिए दिया है। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक करोड़ तक का लोन स्वीकृत किया जा सकता है। इस लोन में बीस प्रतिशत तक सबसिडी मिलेगी। इसी प्रकार निरोगी राजस्थान का संकल्प पारित कर सभी के लिए स्वास्थ्य को साकार किया है। भूपेश ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष हम मना रहे हैए ऐसे में सभी मिलकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प को साकार करने के लिए हम सब मिलकर कार्य करें। उन्होंने राजस्थान की महिलाओं को घूंघट मुक्त राजस्थान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षित, शिक्षित एवं विकसित राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के खुशहाली के लिए सबको अपनी भूमिका निर्वाह का संकल्प लेने की बात कही।

Women and Child Development Minister Mamta Bhupesh hoisted the flag in sawai Madhopur Republic Day

जिले की 41 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:- गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 41 प्रतिभाओं को सम्माानित किया गया। महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) जन अभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ विभाग मंत्री ममता भूपेश ने प्रेमलता मीना व्याख्याता राउमावि स.मा., सुरेश कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषदए मुकेश सैनी उप वन संरक्षक, सीताराम मीणा, अधीक्षण अभियंता पी.एस.ई.डी., रामखिलाडी मीना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सीएचसी वजीरपुर, पी.एल. मीणा उप निदेशक कृषि विस्तार, रामावतार मीणा विकास अधिकारी सवाई माधोपुर, रेणुभास्कर प्रधानाचार्य राबाउमावि मानटाउन, धर्मपाल सिंह पुत्र शक्ति सिंह (छात्र), छात्रा गरिमा मंगल पुत्री सुरेश चन्द गुप्ता, छात्रा इशिता सिंह पुत्री संजय कुमार सिंह, कपीश गौतम पुत्र कमल किशोर शर्मा (छात्र), यशस्वी नाथावत पुत्री रोहिताश सिंह नाथावत (छात्रा), रामअवतार गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर (छात्र), नीलू सैनी एएनएम मलारना डूंगर, लिसी एल महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम), मीनू, अशोक कुमार जैन अति.प्रशासनिक अधिकारी, राज्य बीमा एंव प्रावधायी निधि विभाग, रामबाबू शर्मा बेलदार सार्वजनिक निर्माण विभाग, खण्ड प्रथम सवाई माधोपुर, पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार, शुभम अग्रवाल कनिष्ठ सहायक, रामसिंह नरूका कनिष्ठ सहायक, सुरेश चन्द्र गुंप्ता, कार्य.पी.आर.ओ. स.मा., सुरेन्द्र शर्मा पत्रकार राष्ट्रदूत, शुभम मित्तल पत्रकार राजस्थान पत्रिका, सत्यनारायण नावरिया, पत्रकार दैनिक भास्कर, रसीद तेली पुत्र अमाम तेली निवासी भगवतगढ़, गोविन्द विजय सहायक प्रोग्रामर, सूचना एवं प्रोधोगिकी एवं संचार विभाग ब्लॉक खण्डार, अनिल एम रामचन्द्रन सहायक प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, पप्पू प्रजापती, कनिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट, लायन्स क्लब गंगापुर सिटी, लवली जैन चाइल्ड लाईन टीम प्रतिनिधि, कप्तान सिंह रेंज बालेर एवं उडनदस्ता, शांतिदेवी सफाई कर्मचारी नगर परिषद स.मा., मुकुल यादव पटवारी, अतीकुद्दीन खान, नर्स श्रेणी प्रथम, मदन मोहन शर्मा कनिष्ठ सहायक, उमाशंकर सैनी पी.ओ. जिला परिषद, धर्मसिंह सहायक वनपाल, गजेन्द्र पाल सिंह व्याख्याता राउमावि साहूनगर, संतोष देवी आशा ब्लॉक खण्डार को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति:- जिला स्तरीय समारोह में इसके साथ ही स्कूली बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत समूहगान पेश किया गया तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र:- गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद, कृषि विभाग, वन विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, जेवीवीएनएन, सिचाई एवं जिला उ़द्योग केन्द्र सहित सात विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के अन्त में मार्चपास्ट की सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी की घोषणा की गई। सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बालिका स्कूल की प्रस्तुति को चुना गया, सर्वश्रेष्ठ झांकी फोरेस्ट विभाग की झांकी रही। परेड, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उपखंड अधिकारी रघुनाथ, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलेक्टर निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया। सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय पर सुरेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !