शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया पर आज बुधवार को शहरी क्षेत्र की सभी आशा सहयोगिनी और महिला आरोग्य समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा और शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा द्वारा राज्य सरकार की जन घोषणा की क्रियान्विति एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान की 100 दिवसीय कार्य योजना के विभिन्न गतिविधियों के अनुसार आपकी अधीनस्थ महिला सदस्य का अपने क्षेत्र में जागरूक करने हेतु तंबाकू, ई-सिगरेट ,गुटखा और हुक्का बार के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर सभी लोगों को जागरूक किया जाना है।

विभिन्न गतिविधियां जैसे तंबाकू मुक्त विद्यालय, चिकित्सा संस्थान, तंबाकू मुक्त वार्ड, आंगनवाड़ी केंद्र और सार्वजनिक पार्क आदि स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। बैठक के दौरान बताया गया कि सभी महिला आरोग्य समिति को अपने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए बजट से नारा लेखन प्रभात फेरी व रैली का आयोजन करना है। जिले में आशा सहयोगिनी के द्वारा तंबाकू उत्पाद सेवनकर्ता की पहचान के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जाना है। तंबाकू उपभोगियों की सूची बनाकर तंबाकू मुक्त उपचार एवं परामर्श केंद्र पर रेफर किया जाएगा जिससे कि तंबाकू सेवन की आदत को छोड़ा जा सके। यह अभियान 31 मई 2022 तक चलेगा
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया