Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस लाइन में 10 बेड़ के कोविड़ केयर सेंटर का शुभारंभ

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाने में पुलिस की भी अहम भूमिका रही है। पुलिस के जवानों को संक्रमण से बचाने तथा कोविड़ का उपचार उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस लाइन में 10 बेड का कोविड़ केयर सेंटर बनाया गया है। इस कोविड़ केयर सेंटर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस जवानों को कोविड़ के उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए पुलिस लाइन के सभागार में कोविड़ केयर सेंटर बनाया गया है। कोविड़ केयर सेंटर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड और दवाईयां सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने बताया कि चौथमाता ट्रस्ट के सहयोग से बेड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार अन्य संसाधन भी उपलब्ध हुए है। कोविड़ केयर सेंटर बनने से पुलिस के जवानों को कोविड़ संक्रमण होने पर त्वरित उपचार मिल सकेगा। उन्होंने केयर सेंटर के शुभारंभ के बाद बताया कि गाइड लाइन की पालना करवाने सहित संक्रमण के प्रसार को रोकने में पुलिस की महती भूमिका रही है।

10 bed covid Care Center inaugurated in Police Line in sawai madhopur

पुलिस द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने तथा अनावश्यक चलने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मौके पर चौथ माता ट्रस्ट के श्रीदास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाडी, राकेश राजोरा और कृष्णा सामरिया सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !