Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

माथुर वैश्य शाखा सभा खंडार के तत्वाधान में आज रविवार 13 जून को माथुर वैश्य धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हंसराज बैरवा सरपंच खण्डार, बनवारी मथुरिया अध्यक्ष माथुर वैश्य शाखा सभा के आतिथ्य में किया गया। शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। महेश कुमार मथुरिया ने बताया की शिविर में सवाई माधोपुर ब्लड बैंक और एस.एम.एस. हॉस्पिटल जयपुर ब्लड बैंक की टीमों को बुलाया गया। सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर की टीम ने 62 यूनिट व जयपुर की टीम ने 33 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। इस रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद, रक्तदान जाग्रति, नो मोर पैन ग्रुप, जीवन रेखा ब्लड सेवा समिति, दक्ष प्रजापति सेवा समिति, माथुर वैश्य युवादल, माथुर वैश्य महिला मंडल, लाड़वन गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता, विष्णु, सौरभ, पवन, ओमप्रकाश, बृषभानु, गोविंद, राजेश, विनोद, झंडू, बनवारी और क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं का अपार सहयोग रहा। साथ ही खण्डार स्थित पार्थ हॉस्पिटल द्वारा रक्तदाताओं के ब्लड ग्रुप की जांच शिविर स्थल पर निःशुल्क की गई। भारत विकास परिषद व माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा रक्तदाताओं को अलग-अलग प्रशंसा पत्र दिए गए। साथ ही शाखा सभा खण्डार की टीम व सभी स्वयं सेवी संस्थाओं के अध्यक्ष को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा, रक्तदान जागृति, नो मोर पेन ग्रुप, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति, दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान,सवाई माधोपुर ब्लड बैंक और लाडवन बालाजी गौशाला सेवा समिति को अपने उत्तम कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

101 units of blood collected in blood donation camp in Mathur Vaish Branch Sabha

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के पदाधिकारी दिनेश सोनी सचिव, पूर्व प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष, रक्तदान प्रभारी मूलचंद नागर राजेश गोयल पूर्व सचिव, परिषद के भामाशाह अशोक गोयल और मनोज सिंघल आदि उपस्थित रहे। भारतीय युवा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने रक्तदान शिविर में अपने साथियों के साथ रक्तदान में भाग लेने वाली महिलाओं का सम्मान किया एवं महिलाओं को रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अपील की। स्काउट संस्था की ओर से शशि भूषण शर्मा सचिव ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और स्काउट के संस्थाओं के सदस्यों ने शिविर में अपनी भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर प्रभारी केशव कुमार गुप्ता लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया और सवाई माधोपुर ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव में 1-1 रक्तदान शिविर लगाने के लिए लोगों का मार्गदर्शन करने का वादा किया। माथुर वैश्य शाखा सभा के अध्यक्ष बनवारी मथुरिया और हम्मीर शाखा के सचिव दिनेश सोनी ने रक्तदान शिविर में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता का सम्मान करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र दिया और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !