Sunday , 7 June 2026
Breaking News

121 कन्याओं को 52 लाख 51 हजार रुपए की मिली सहायता

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है सवाई माधोपुर के वार्ड नं. 32 निवासी ओमप्रकाश बैरवा का, जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं। ओमप्रकाश बैरवा ने उनकी पुत्री आरती बैरवा के विवाह उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन विभाग के ब्लॉक स्तरीय कार्यालय में प्रस्तुत किया।

 

121 girls received assistance of 52 lakh 51 thousand rupees in Sawai Madhopur

 

 

आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद उन्हें पात्रतानुसार 51 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इस आर्थिक सहायता से उन्हें विवाह से संबंधित कुछ ऋण चुकाने में मदद मिली, जिससे उनके ऊपर का वित्तीय दबाव कम हुआ और परिवार को बड़ी राहत मिली। ओमप्रकाश ने सरकार का आभार जताते हुए बताया कि यह सहायता न केवल उनके लिए आर्थिक सहारा बनी, बल्कि इससे आत्मसम्मान की अनुभूति भी हुई।

 

 

 

 

 

उन्होंने अपने समुदाय के अन्य लोगों को भी इस योजना के लाभ के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सभी वर्गों के बीपीएल परिवार, आस्थाकार्ड धारी तथा आर्थिक दृष्टि से ऐसे कमजोर परिवार, जिनमें कोई कमाने वाला वयस्क नहीं है एवं विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु 21 हजार से 51 हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जाती है।

 

 

 

 

यह सहायता राशि 18 वर्ष या अधिक आयु की किन्हीं दो पुत्रियों के विवाह हेतु विवाह दिनांक से 1 वर्ष के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने पर देय होगी। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 121 कन्याओं को अनुदान के रूप में 52 लाख 51 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई। राज्य सरकार की यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !