Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान में प्रथम चरण के मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने किए 179 नामांकन, 30 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे

लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने के आखिरी दिन बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने 129 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनू से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 28  मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
131 candidates made 179 nominations for the first phase of voting
कुल प्रत्याशी – (कुल नामांकन)
गंगानगर: 9 – (11)
बीकानेर: 9 – (13)
चूरू: 16 – (21)
झुंझुनू : 10 – (12)
सीकर : 16 – (20)
जयपुर ग्रामीण : 17 – (24)
जयपुर: 16 – (24)
अलवर : 10 – (17)
भरतपुर: 6 – (7)
करौली- धौलपुर: 4 – (5)
दौसा : 8 – (13)
नागौर: 10 – (12)
जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं, वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !