Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिले में आज मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 हुए रिकवर

लॉकडाउन और गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण एवं मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से एक पखवाड़े से राहत भरे समाचार और सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे है। जिले में लगभग एक पखवाड़े से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है और रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है जिससे अस्पतालों में दो तिहाई से अधिक बेड खाली हो रहे हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। आज शुक्रवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 301 रह गई। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला, उप जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना उपचार के लिए नियत बेडों में दो तिहाई से अधिक कोरोना बेड खाली रहने लगे है। वहीं एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 301 रह गई है। शुक्रवार को 376 सैंपलों की जांच में मात्र 18 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैंपल का 4.79 प्रतिशत ही है। ब्लॉकवाइज देखे तो शुक्रवार को सवाई माधोपुर में 5, बौंली में 2, गंगापुर में 6, खंडार में 1 और बामनवास में 4 पॉजिटिव मिले।

18 new corona positives found, 60 recovered in sawai madhopur today

शुक्रवार को जहां 18 पाॉजिटिव मिले, वहीं इसके कई गुना से अधिक 60 रिकवर हो गए। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले लोगों को दवा किट दी गई एवं इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता हैए ऐसा न सोचे कि केस कम हो गए तो कोरोना चला गया हैए पिछली लहर में यही गलती हुई थीए अब इसे दोहराना नहीं है। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करे और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !