Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बहुचर्चित प्रकाश चेयरमैन हत्याकांड का 8 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार व पुलिस महानिदेशक राजस्थान एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर के निर्देशानुसार देवेन्द्र कुमार विश्नोई पुलिस अधीक्षक जिला गंगापुर सिटी द्वारा जिले में वांछित व भगौडे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये गये अभियान के दौरान प्रकाशचन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला गंगापुरसिटी एवं बाबूलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में शिवलहरी थानाधिकारी थाना कोतवाली गंगापुर सिटी के नेतृत्व में गठित टीम के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की टीम द्वारा चर्चित प्रकाश चेयरमैन हत्याकाण्ड का 8 साल से फरार 20 हजार का ईनामी आरोपी अजीतसिंह पुत्र जगदीशसिंह निवासी आजऊ थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

घटना का विवरणः- गत दिनांक 09.06.15 को एक रिपोर्ट तहरीरी मिनजानिव प्रेम देवी पत्नि डाॅ. प्रकाश अग्रवाल निवासी अग्रवाल कॉलेज के पास ईदगाह मोड़ गंगापुर सिटी की को व मुकाम राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी से कांस्टेबल टीकाराम ने इस आशय की पेश की कि हमारा रिहायशी मकान अग्रवाल कॉलेज के जयपुर रोड़ गंगापुर सिटी में स्थित है जिसमें मैं, मेरे पति डाॅ. प्रकाश अग्रवाल व मेरा पुत्र सोनू एवं हमारा नौकर मुकेश गुर्जर भी हमारे साथ रहता है। दिनांक 09.06.2015 को मेरे पति रात्रि करीब 7:30 बजे करौली से अपनी कार से घर पर आये ड्राईवर को उन्होने ट्रक यूनियन पर ही छोड़ दिया और गाड़ी का स्वंय चलाकर घर लाये तथा मकान के बाहर खडी कर अन्दर आ गये इसके बाद हमने साथ-साथ खाना खाया और घर मे टी.वी. देख रहे थे। समय करीव रात्रि 9:15 बजे मेरे पति ने हमारे नौकर मुकेश गुर्जर को कहा गाड़ी को मकान के अन्दर खडी करनी है दरवाजा खोल दो मेरा पति व मुकेश दोनों गेट के पास जाकर मेरे पति गाड़ी के ड्राईवर सीट पर बैठकर स्टार्ट करने लगे इतने में दो लड़के मोटर साइकिल से आये एक मोटर साइकिल पर बैठा था तथा पीछे वाले लडके ने मोटर साइकिल से उतरकर मेरे पति की कनपटी पर कट्टे से 2 फायर किये मैं व नौकर मुकेश कार के पास दौडकर गये व चिल्लाये तो वे दोनों मोटर साइकिल से भागने लगे उसी समय पडौसी हरिसिंह, रामहरि व कल्लू माली ठेलेवाला व तुलसीराम मीना दौडकर आये जिनको देखकर दोनों हमलावर मोटर साइकिल लेकर भाग गये। मैंने व नौकर मुकेश व पडौसियों ने मेरे पति को उठाकर ड्राईविंग सीट से उठाकर उसी गाड़ी में पीछे की सीट पर लिटाया मेरे पति के कनपटी पर गोली लगने से सिर में खून बहने लग गया जिनको लेकर हम अस्तपाल आये अस्पताल में डॉक्टर ने मेरे पति को मृत घोषित कर दिया। मेरे पति की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। इस घटना से एक दो दिन पूर्व दो लड़के बिजली ठीक करने के बहाने दोपहर करीब 12 बजे आये थे। जिन्होने मेरे पति से कहा कि आपके दुष्मन हमे परेशान कर रहे है। फिर कहा कि आपको खतरा है उस समय हमारा नौकर मुकेश व मेरा पति व मैं उनके साथ घर पर ही बैठे थे। उन दोनों में से एक के कन्धे पर काला बैग लटका रखा था। मेरे पति को उनकी बात समक्ष में नहीं आई कि वो क्या कहना चाह रहे है। मेरे पति ने उनसे कहा कि आप जाईये मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। यह कहकर हमारे नौकर मुकेश ने दरवाजा बन्द किया उनमें से एक लडका लम्बा साॅवला जैसा था। और गेहॅूआ रंग जैसा था। उन लडको ने मेरे पति को धमकी दी थी। मेरे पति की हत्या करने वाले लड़कों को में व मेरा नौकर मुकेश व पडौसी सामने आने पर पहचान सकते है। मैंने मेरे पति के गोली लगने के बाद मेरे लडके सोनू को सूचना करवा दी थी।

 

20 thousand reward accused absconding for 8 years in famous Prakash chairman murder case arrested

 

पुलिस कार्यवाहीः- मामले में पूर्व में आरोपी शिवचरण पुत्र श्री मीठालाल निवासी महानन्दपुर जलोखरा थाना सदर गंगापुर सिटी, राजेश उर्फ मोनू पुत्र शिवचरण निवासी महानन्दपुर जलोखरा थाना सदर गंगापुर सिटी, श्याम लाल पुत्र मीठालाल निवासी खण्डेलवाल धर्मशाला के पास गंगापुर सिटी थाना गंगापुर सिटी, राजेन्द्र उर्फ चिडा पुत्र बाज सिंह निवासी छापर मौहल्ला वार्ड नं. 05 कुम्हेर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर, कमल सिंह पुत्र राम सिंह मीना निवासी तारनपुर थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, आकाश पुत्र उम्मेद सिंह निवासी गूगल कोटा थाना शाहजहांपुर जिला अलवर, पवन राय पुत्र भुजबल राय निवासी कसाई बाबा नगर झांसी थाना प्रेम नगर झांसी जिला झांसी उत्तर प्रदेश, आकाश राय पुत्र भुजवल राय निवासी कसाई बाबा नगरा झांसी थाना प्रेमनगर जिला झांसी उत्तरप्रदेश के विरूद्व धारा 302, 120बी, 34 ता.हि. में एवं आरोपी योगेष कुमार उर्फ नितिश उर्फ योगी पुत्र रामजीलाल निवासी रीठोटी थाना कुम्हेर जिला भरतपुर, शिवकिशन उर्फ शौकीन मीना पुत्र रामसिंह मीना निवासी तारणपुर थाना मलारना डूॅगर जिला सवाई माधोपुर, चमनवीर सिंह उर्फ चिन्टू पुत्र साहब सिंह निवासी आजऊ थाना कुम्हेर जिला भरतपुर, राहुल पुत्र लालाराम निवासी मकान नम्बर 407 शंकर जी का मन्दिर नैनागढझांसी थाना प्रेम नगर जिला झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर पेश अदालत किया गया जिनको अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। मामले में गत 21.08.2023 को शिवलहरी थानाधिकारी थाना कोतवाली गंगापुर सिटी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य हेमेन्द्रसिंह हैड कांस्टेबल, लोकेशसिंह कांस्टेबल, रिन्कू सिनसिनवार कांस्टेबल, बृजेशसिंह कांस्टेबल द्वारा चर्चित प्रकाश चेयरमैन हत्याकाण्ड का 8 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी अजीतसिंह पुत्र जगदीशसिंह निवासी आजऊ थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गंगापुर करौली तिराया हिण्डोनसिटी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी खेडाजमालपुर करौली गंगापुर तिराहे पर कही जाने की फिराक में खड़ा हुआ था। मामले में अभी आरोपी गोविन्द पुत्र राधे लाल जाट निवासी रीठोठी थाना कुम्हेर, रणजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दारापुर जिला मोंगा पंजाब की गिरफ्तार शेष है। जिनकी तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !