Sunday , 26 April 2026
Breaking News

अवैध देशी शराब के 240 पव्वे व एक मोटर साइकिल जप्त

खंडार थाना पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 240 पव्वे व एक मोटर साइकिल जप्त की है। थानाधिकारी सुरेश चंद ने बताया की पुलिस टीम द्वारा गत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पास चौधरी फार्म हाउस के सामने, बालेर रोड़ से दो व्यक्ति जीतू खटीक और सोनू खटीक निवासी खंडार एक मोटर साइकिल पर प्लास्टिक के कट्टे में अवैध देशी शराब के 240 पव्वे भरकर खड़े थे। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर अवैध शराब और मोटर साइकिल को छोड़कर मौके से भाग गए।

 

240 paves of illegal country liquor and one motorcycle seized in khandar

 

जिनके खिलाफ थाना खंडार पर एक्साइज एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं जांच एसआई राधेश्याम के जिम्मे सौंपी गई। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश चंद, हैड कांस्टेबल जोधराज, कांस्टेबल हनुमान एवं कांस्टेबल भागचंद आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major action in Toyota showroom Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में बड़ा एक्शन: टोयोटा शोरूम सील, 5 कारें जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में परिवहन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते …

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !