Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के भर्ती कैंप में 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एसआईएस लिमिटेड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में मंगलवार को सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किया गया। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सहायक भर्ती अधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि शिविर में करीब 55 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमे से शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर के प्रत्येक ब्लॉक में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा 17 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा एवं 18 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

 

30 candidates were selected in the recruitment camp of Security Soldier and Supervisor

 

उन्होंने बताया कि भर्ती कैंप में इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान में दसवीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 से.मी. तथा सुपरवाइजर हेतु  12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 170 से.मी. होनी आवश्यक है जिसके साथ शारीरिक फिजिकल फिट होना चाहिए, जो बेरोजगार अभ्यर्थी इसका लाभ लेना चाहते हैं वे उक्त तिथियों में अपनी दसवीं एवं बारहवीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 12 से 16 हजार रूपए प्रतिमाह एवं सुपरवाइजर को 16 से 20 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं जी.टी.ओ. अधिकारी को 3.50 लाख सालाना पर भारत सरकार व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुड़गाँव हीरो होंडा, कम्पनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8079029369, 9460952446 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !