Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में आज मिले 35 नए कोरोना पॉजिटिव, 78 हुए रिकवर

लॉकडाउन एवं गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से एक पखवाड़े से राहत भरे समाचार एवं परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में लगभग एक पखवाड़े से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है जिससे अस्पतालों में काफी बेड खाली हो रहे हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। सरकारी सूत्रों के अनुसार आज गुरूवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 343 रह गयी। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला, उप जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना उपचार के लिए नियत बेडों में दो तिहाई से अधिक कोरोना बेड खाली रहने लगे है। वहीं एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 343 रह गई है। गुरूवार को 497 सैंपलों की जॉंच में मात्र 35 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैंपल का 7.04 प्रतिशत ही है।

35 new corona positives found, 78 recovered in sawai madhopur today

ब्लॉकवाइज देखें तो गुरूवार को सवाई माधोपुर में 16, बौंली में 1, गंगापुर में 7, खंडार में 6 एवं बामनवास में 5 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 343 में से सवाई माधोपुर ब्लॉक में 136, खंडार ब्लॉक में 35, बौंली में 62, गंगापुर में 64 एवं बामनवास ब्लॉक में 46 एक्टिव कोरोना संक्रमित है। गुरूवार को जहॉं 35 पाॉजिटिव मिलें, वहीं इसके दो गुना से अधिक 78 रिकवर हो गये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !