Saturday , 5 September 2026
Breaking News

40 किलो पनीर करवाया नष्ट

जयपुर: प्रदेश में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने शास्त्री नगर स्थित बसंत डेयरी पर छापा मार कर मावा और पनीर के नमूने लिए है।
40 kg cheese destroyed in jaipur
नमूने लेने के पश्चात लगभग 40 किलो पनीर के अपशिष्ट एवं मावा को नष्ट करवाया गया। यहां फ्रिज एवं डीप फ्रिज में काफी गंदगी पाई गई। परिसर में अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई का अभाव पाया गया। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधानों की पूर्ण पालना नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार जय सिंह हाईवे पर स्थित सुल्तान हाउस पर भी निरीक्षण किया गया। यहां कीड़े लगी हुई सब्जियां रसोई घर के फ्रिज में पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एक्सपायरी ब्रेड के चार पैकेट, चार बोतल सॉस, 4 किलो पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मांस नष्ट करवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !