Thursday , 23 July 2026
Breaking News

4336 परिवारों को मिलेगी एक एक हजार रूपये की सहायता

मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न श्रेणियों के जरूरतमंद परिवारों को प्रति परिवार 25 सौ रूपये आर्थिक सहायता दी गई थी। अब राज्य सरकार ने जिले के 4336 परिवारों को सहायता राशि की दूसरी किश्त 1-1 हजार रूपये देने का निर्णय लिया है। कोरोना के कारण इन परिवारों के समक्ष आई आर्थिक परेशानी को देखते हुये यह सहायता राशि दी जा रही है।

4336 families will get assistance of one thousand rupees

सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने बताया कि इनमें से 2714 परिवारों के बैंक खातों में राशि भेजी जा रही है। 1622 परिवारों के बैंक खाते नहीं होने के कारण नगद भुगतान किया जायेगा। सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र में 401, गंगापुर शहरी क्षेत्र में 264, सवाई माधोपुर ग्रामीण क्षेत्र में 90, गंगापुर ग्रामीण क्षेत्र में 250, वजीरपुर में 240, बौंली में 282, चौथ का बरवाड़ा में 222, खण्डार में 283, बामनवास में 551, मलारना डूंगर में 131 परिवारों को बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। सवाई माधोपुर आयुक्त को 435 और गंगापुर आयुक्त को 1087 परिवारों को नगद भुगतान के लिये सम्बंधित राशि का चैक भेजा जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !