Thursday , 23 July 2026
Breaking News

64वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ सम्पन्न

64वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्र-छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढ़ी शहर सवाई माधोपुर में हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामखिलाड़ी बैरवा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा एवं एजाज अहमद तथा टूर्नामेन्ट पर्यवेक्षक शिवचरण मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य नीरज भास्कर ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।

64th district level athletics competition concluded
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने खिलाडियों को जीत का दंभ नहीं लाने तथा हार से निराश नहीं होने एवं दुबारा प्रयास करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जिले के 36 स्कूलों के 230 खिलाडियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 19 वर्षीय 3000 मीटर दौड़ में विष्णु गुर्जर महूकलां प्रथम, ऊंची कूद में विनोद नायपुर प्रथम, भाला फेक प्रतियोगिता में नाहर सिंह खिरनी प्रथम एवं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में गोला फेक प्रतियोगिता में अंजू चैधरी कुण्डेरा प्रथम रही। इसी प्रकार 17 वर्षीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में देवेन्द्र प्रथम एवं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में चाइना मीना रामड़ी प्रथम रही। प्रतियोगिता में 19 छात्रों ने निर्धारित मापदण्ड को पूर्ण किया तथा 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !