Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नकली होने के संदेह पर 7 हजार 650 किलो सरसों का स्टॉक सीज

1 हजार 244 किलोग्राम घी सीज और 100 किलो खराब चाशनी नष्ट

जयपुर: राज्य में मिलावट के खिलाफ अभियान में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। खाद्य आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में पंकज ओझा अति आयुक्त के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर किशनगढ़ रेनवाल की क़ृषि उपज मंडी में निरीक्षण कार्रवाई की गई। नकली होने के संदेह पर 125 बोरी में भरी हुई लगभग 7 हजार 650 किलो सरसों का स्टॉक मंडी अधिकारियों और पुलिस की उपस्थिति में नमूनीकरण पश्चात सीज किया गया है।

 

7 thousand 650 kg mustard stock jaipur news 23 oct 24

 

 

 

यह सरसों प्राथमिक तौर से मिट्टी से बनी हुई प्रतीत हो रही थी। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि यह कार्यवाही सरसों के नकली होने के संदेह पर की गई है। जैसे ही सरसों को हाथ में लिया गया यह मिट्टी की तरह हो गई। नमूने को जांच हेतु खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार सिंधी, नंदकिशोर कुमावत और राजेश कुमार नागर शामिल रहे। इसी प्रकार जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा टीम ने अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में नीरज मार्केटिंग कंपनी, सूरजपोल मंडी के यहां से घी के नमूने लिए गए एवं केशव ब्रांड 1 हजार 244 किलोग्राम घी सन्देह के आधार पर सीज किया गया।

 

 

एक अन्य कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शिव शक्ति मिष्ठान भंडार, अग्रवाल कैटर्स, आरडी पेठेवाला, श्री राम स्वीट्स रामगंज के यहां से मिठाई के नमूने जांच हेतु लिये गए। आरडी पेठे वाले के यहां लगभग 100 किलो खराब चाशनी भी नष्ट करवाई गयी। दुकानदारों को दीपावली के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने के लिये विशेष ध्यान रखने एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !