सवाई माधोपुर: सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं भामाशाहों द्वारा ऊनी वस्त्रों का दान किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव में भामाशाह राम प्रसाद मीणा द्वारा स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को जर्सी एवं कुक कम हेल्पर को कम्बल प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया की विगत आठ वर्षों से भामाशाहों द्वारा विद्यालय में अध्ययन विद्यार्थियों को जर्सियों का वितरण किया जा रहा है। गत वर्ष भी भामाशाह राम प्रसाद मीना द्वारा विद्यार्थियों को जर्सियों का वितरण किया गया था। इस वर्ष भी विद्यार्थी को जर्सी एवं कुक कम हेल्पर को कम्बल वितरित किये गए। विद्यालय द्वारा भामाशाह का सम्मान किया एवं भविष्य में भी विद्यालय एवं विद्यार्थियों को सहयोग करने के लिए निवेदन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
