Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक श्रमदान

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के सफल कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्वच्छता और जनभागीदारी से शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। एवं रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर चलाए गए विशेष सफाई अभियान में सभी सहभागियों ने झाड़ू उठाकर संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Historic Shramdaan at Sawai Madhopur Railway Station

 

 

नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता जनस्वास्थ्य और शहरी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है एवं इसके सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर दिखाई देने लगे है। सभापति तिलकर ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ सवाई माधोपुर के निर्माण में निरंतर सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और जनता साथ खड़ी होती है तभी स्वच्छता जैसे अभियान स्थायी रूप लेते हैं। इस कार्यक्रम ने केवल स्वच्छता का संदेश नही दिया हे बल्कि यह भी सिद्ध किया कि जनसहभागिता से ही शहर की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है।

 

 

 

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गौरव बुडानिया एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरकेश मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बीएस मीना, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल और पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !