Saturday , 7 March 2026
Breaking News

यूपीएससी ईएसई-2025 में 147वीं रैंक प्राप्त कर घर लौटे संजय बारवाल का रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

सवाई माधोपुर: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (UPSC ESE)-2025 में सवाई माधोपुर एक युवा ने बाजी मारी है। सवाई माधोपुर जिले के नीदड़दा गांव निवासी संजय बारवाल ने इस एग्जाम मे 147वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। जिसके बाद आज पहली बार घर लोटने पर रेलवे स्टेशन पर नागरिकों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही संजय बारवाल पहुंचे वहां उपस्थित ग्रामीणों युवाओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजों से उनका अभिनंदन किया।

 

Sanjay Barwal, who returned home after securing 147th rank in UPSC ESE-2025, was given a grand welcome at the railway station.

 

दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता। संजय बारवाल ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। उन्होंने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) जयपुर से साल 2023 में बी-टेक किया एवं संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों और मार्गदर्शकों को दिया। संजय ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। असफलता से घबराए बिना लक्ष्य पर केंद्रित रहना ही सफलता की कुंजी है।

 

 

इस उपलब्धि पर उनके पिता रामराज मीणा, माता धोली मीणा, ताऊजी लड्डू लाल मीणा एवं ताईजी धोली मीणा को भी लोगों ने बधाइयां दीं। ग्रामीणों ने कहा कि निंदरदा गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। रेलवे स्टेशन से गांव तक जुलूस के रूप में स्वागत यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। युवाओं मे संजय की सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !