सीवरेज कार्य के दौरान दो मजदूर हुए घायल
जिला मुख्यालय पर भैरव दरवाजा, बी एस एन एल ऑफिस के पास चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान दो मजदूर घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार सीवरेज कार्य के दौरान क्रेन का हुक टूटने से दो मजदूर गड्ढे में गिरकर घायल हो गये। घायल मजदूरों को इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मजदूरों के सिर और पैर में गहरी चोट लग गई। गंभीर घायल होने के कारण राजा एवं शाकिर निवासी पटना को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
