Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र बने विकास रथ

सवाई माधोपुर: वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिले की विधानसभाओं में एलईडी वैन द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। विकास रथों में लगी एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो के जरिए सरकार की प्रमुख योजनाओं विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों की जानकारी दिखाई जा रही है। सोमवार को सभी विकास रथों के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश लाईव प्रसारण किया गया।

 

Vikas Rath became the center of attraction for the villagers in sawai madhopur

 

मंगलवार को विकास रथ रूट चार्ट अनुसार डिडवाड़ा, अनियाला, मलारना चौड़, तारनपुर, सहित अनेक स्थानों पर पहुँच कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसी श्रृंखला में ग्रामीणों ने विकास रथ यात्रा को सरकार और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस दौरान आम लोगों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण कर आमजन को योजनाओं की पात्रता प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जा रहे हैं। ताकि लोग योजनाओं की पात्रता प्रक्रिया और लाभों को आसानी से समझ सकें।

बुधवार को यहां प्रचार करेंगे रथ :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि 24 दिसम्बर को सवाई माधोपुर की शेषा, कहार उर्फ बड़ागांव, चांदनोली एवं खिरनी, गंगापुर सिटी की पावटा, बडोली एवं मीनाबडौदा तथा बामनवास की लाखनपुर, बूपई, थडोली, कोलाड़ा एवं बांस टोरडा में, खण्डार की डिडायच, पावडेरा, रजवाना, बलरिया एवं चौथ का बरवाड़ा में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !