एसडीपीआई की ओर चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान “उठ खड़े हों, भारत के हत्यारे भीड़तंत्र के खिलाफ” के तहत शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भीड़तंत्र के खिलाफ एक साथ आवाज बुलंद करने की अपील की गई। एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष रिटायर्ड तहसीलदार जफर अमीन ने कहा कि मुसलमानों और दलितों के सामने उनकी समस्याओं के राजनीतिक न्यायिक और सामाजिक समाधान के लिए दरवाजे बन्द किए जा रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो देश के लोगों को इसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ेगा। इस भीड़ को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। नुक्कड़ सभा के दौरान एसडीपीआई के जिला सचिव शहाबुद्दीन अहमद राईन ने कहा कि भीड़तंत्र ने देश में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उससे देश को निकालने के लिए हमारी पार्टी पूरी ताकत से पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को एकजुट कर उनका मुकाबला करेगी और देश के लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। नुक्कड़ सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कैम्पस फ्रन्ट के जिलाध्यक्ष जाबिर खान ने कहा कि देश में कानून का राज खत्म हो रहा है। भीड़तंत्र ही सब कुछ हो गई है, वो सड़कों पर ही फैसले कर रही है, लोगों में कानून का डर समाप्त हो गया है। भीड़तंत्र को किसी का डर नहीं रह गया है। नुक्कड़ सभा के अवसर पर जैदी, जाहिर अंसारी, आकिब अंसारी, साजिद खान सहित कई कार्यकर्ता एवं जनसमूह उपस्थित रहा।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया